Showing posts with label चंदू लाल के छंद. Show all posts
Showing posts with label चंदू लाल के छंद. Show all posts

Friday, July 4, 2008

चंदू लाल के छंद

1) आम आदमी पर पड़ी मंहगाई की मार|
वो भी एक दम शांत हो सहता अत्याचार|
सहता अत्याचार और अब कोई न चारा|
दो पाटों के बीच में पिसता है बेचारा|
बस हिसाब ही करता रहता छोड़ छाड़ सब काम|
आम आदमी बन गया चूसा हुआ एक आम|


2) लाल रंग ने कर रखा है यू पी ऐ को लाल|
न्यूक डील ने देख लो कैसा किया कमाल|
कैसा किया कमाल की जान गले में अटकी|
कामधाम सब छोड़ यू पी ऐ भी पथ भटकी|
राजनीति ने खा लिए जाने कितने साल|
लाल रंग वाले बने अब गुदड़ी के लाल|

Tuesday, June 24, 2008

चंदू लाल के छंद

१) जमकर ब्लोगिंग कर रहे आमिर और अमिताभ

फ़िर भी इस से मिल रहा नहीं उनको कोई लाभ

उनको कोई लाभ क्यो नहीं मिल रहा जाने

काम धाम सब छोड़ कसे शाहरुख पारा ताने

शाहरुख ख़ुद में मस्त हैं नही रहते है कहीं थम कर

जिसको भी करना है करे उनकी बुराई जमकर





२) रंग जमा रहे सब जगह सैफ करीना साथ

खुल्लम खुल्ला घूमते ले हांथों मी हांथ

ले हांथों मे हाँथ हाय कैसी बेशर्मी,

एक तो तेवर मिर्च से और ऊपर से गर्मी

जाने कितने दिन चले उनका यह प्रेम प्रसंग

जब तक दोनों संग हैं तब तक ही है रंग



३) राम गोपाल वर्मा ने जब थी बनाई आग

आधी पिक्चर देख कर गयी सारी पब्लिक भाग

गयी सारी पब्लिक भाग और सब पीटें सर को

देते गाली रामू को सब लौटें घर को

फ़िर बनाएं शोले यह सपना देखें सुबह शाम

सुन कर उनकी बात यह सब बोलें बस हे राम

© Vikas Parihar | vikas